फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पहाड़पानी में दिन दहाड़े दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 01 Jun 2025 02:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़पानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के मज्यूली तोक जोलपोखरा में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र के दीवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनके घर के सामने बाघ घूमता हुआ दिखा। कहा कि इलाके में पहली बार दिखने से लोगों में भय का माहौल है। दूसरी ओर ग्रामीणों ने शनिवार को बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने वीडियो वन विभाग को भेजने के साथ पिंजरा लगाने और गश्त कराने की मांग की है। एसडीओ ममता चंद्र ने बताया कि वीडियो में बाघ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में गश्त कर ट्रैप कैमरे के साथ बाघ के मूवमेंट का पता लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से घरों से अकेले बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें