रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज की उत्तरी बीट में बाघ के हमले से एक महिला जख्मी हो गई। महिला को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी है। मंगलवार देर रात ग्राम ढेला निवासी दया रावत पत्नी शिवराज सिंह रावत घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी बीच उस पर बाघ ने हमला कर उसे जख्मी कर दिया। महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए लोगों द्वारा शोरशराबा करने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया।