गरमपानी/मुक्तेश्वर। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे थुवा के जंगल में मंगलवार को अचानक लगी आग से वन संपदा का नुकसान पहुंचा है। भवाली के वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि आग बुझाने के लिए टीम लगी हुई है। अल्मोड़ा जिले के चापड़ और हिड़ाम से लगे जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। रानीखेत के वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने बताया कि वनकर्मियों की टीम आग बुझाने में लगी हुई है। रामगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमागढ़ के तोक विराशत गंज स्टेट के जंगल में मंगलवार दोपहर आग लग गई। हवाओं के चलते आग पूरे जंगल में तेजी से फैल गई। आग की वजह से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग को आबादी की तरफ बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने वनाग्नि पर काबू पाया।