लालकुआं (नैनीताल)। शनिवार की देर रात हल्दूचौड़ में जिस जगह पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई थीं। ठीक उसी जगह पर रविवार को कार चालक ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक और ट्रक के पीछे आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। गनीमत रही तीनों वाहनों में सवार कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ, जबकि दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों वाहनों को हल्दूचौड़ पुलिस चौकी में भिजवा दिया। (संवाद)