फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन नलकूप खराब, गहराया पेयजल संकट

Tue, 06 Aug 2024 06:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर और ग्रामीण इलाकों में नलकूपाें के खराब होने से पेयजल संकट होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को शहर में ट्रांसपोर्ट नगर, एफटीआई और चौफुला के नलकूप खराब होने से पांच हजार उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान प्रभावित लोगों तक जल संस्थान ने टैंकरों के माध्यम से पानी बांटकर आपूर्ति कराई।
विज्ञापन


शहर और ग्रामीण इलाकों में पेयजल निगम और जल संस्थान दोनों ही अलग-अलग पेयजल योजनाओं से आपूर्ति कराते हैं। जल संस्थान की ओर से संचालित ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का नलकूप बीते सात दिन से खराब है जबकि तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र एफटीआई में भी वर्ल्ड बैंक की पेयजल योजना का नलकूप बीते चार दिनों से खराब हो रहा है। वहीं चौफुला में भी बीते दो दिनों से परेशानी बनीं हुई है। इससे सोमवार को पांच हजार की आबादी के घरों के नल सूखे रहे। जल संस्थान ने कुसुमखेड़ा, दमुवाढूंगा, कटघरिया, चौफुला चौराहा, गौला गेट और कटघरिया क्षेत्र में 15 टैंकर भेजकर पानी बांटा जबकि तल्ली हल्द्वानी में लोगों को दूसरी पेयजल योजनाओं से एक घंटा सप्लाई कराने के प्रयास किए गए। ऐसे में अंतिम छोर के कई घरों तक पानी नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने विभाग पर मरम्मत कार्य में ढिलाई का आरोप लगाया है।

एफटीआई का नलकूप खराब है मरम्मत कार्य किया जा रहा है आठ दिनों के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा। तल्ली हल्द्वानी में लगभग एक घंटा हर परिवार को पानी दिया जा रहा है लेकिन लोग एक घंटे से अधिक की मांग कर रहे हैं। नलकूप की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद लोगों को एक घंटे से अधिक पानी मिल पाएगा।
विज्ञापन

- महेश चंद्रा, एई, वर्ल्ड बैंक, पेयजल निगम हल्द्वानी


नलकूप की मोटर मरम्मत करने के बाद स्थापित की जा रही है। कार्य पूरा होते ही पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में विभाग की ओर से तीन टैंकरों से ट्रांसपोर्ट नगर में पानी बांटा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रमोद पांडे, एई, जल संस्थान हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें