फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हरियाणा से भागकर आई तीन किशोरियां, सोने की चेन बेचते ही पुलिस ने पकड़ा

Tue, 26 Aug 2025 02:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हरियाणा से भागकर तीन किशोरियां रविवार को हल्द्वानी पहुंचीं। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि 24 अगस्त को उन्हें महिला होमगार्ड ने सूचना दी कि सेंट्रल तिराहे के पास तीन संदिग्ध किशोरियां सोने की चेन बेचने की कोशिश कर रही हैं। इस पर पुलिस ने थाने लाकर बच्चियों से पूछताछ की। तीनों ने बताया कि वह गुरुग्राम हरियाणा की रहने वाली हैं और परिजनों की डांट से नाराज होकर हल्द्वानी आ गई। सोने की चेन को वह घर से अपने साथ लाए थे। दो लड़कियों की उम्र 16 वर्ष और एक की आयु 17 वर्ष है। तीनों की गुमशुदगी थाना सेक्टर पांच गुरुग्राम हरियाणा में दर्ज थी। सोमवार को पुलिस ने थाने में किशोरियों काे उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें