नैनीताल। बीते कुछ दिनों से बारिश के साथ शहर का मौसम सामान्य बना रहा। शुक्रवार सुबह हल्के बादल व कोहरा था, लेकिन कुछ देर बाद धूप खिली। दोपहर में भी मौसम खुशनुमा बना रहा। दिन में हल्के बारिश के आसार बने, लेकिन टल गए। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक तीन दिन से शहर का तापमान एक समान बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के मुताबिक जिले के तीन ग्रामीण मार्ग ढोकाने-कुलगाड़, मंगोली-खमारी, खुजेटी-भौनरा मोटर मार्ग बंद है।