फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbett National Park: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दो दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण, तीन दुर्लभ पक्षी आए नजर

Wed, 24 Jan 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दो दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण में तीन दुर्लभ पक्षी नजर आए हैं। सोमवार को पक्षी सर्वेक्षण का समापन कार्यकम रामनगर वन विश्राम भवन में हुआ।
 
विज्ञापन
पक्षी गणना में दिखा दुर्लभ वेलवेट फ्रंटेड नटहैच।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में दो दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण में तीन दुर्लभ पक्षी नजर आए हैं। सोमवार को पक्षी सर्वेक्षण का समापन कार्यकम रामनगर वन विश्राम भवन में हुआ।

विज्ञापन


पक्षी सर्वेक्षण में कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित उत्तराखंड के 105 पक्षी विशेषज्ञों ने 100 से अधिक ट्रेलों में 26 टीम बनाकर कार्य किया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे हुए क्षेत्रों में भी पक्षी सर्वेक्षण किया गया। पक्षी गणना में प्वाइंट काउंट मेथड और ट्रेल मॉनिटरिंग काउंट मेथर्ड का प्रयोग किया। कॉर्बेट के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि पक्षी गणना में वेलवेट फ्रंटेड नटहेच, ग्रे हेडड कनेरी फ्लाईकैचर, चाइनीज रूबी थॉट सहित अन्य दुर्लभ पक्षी दिखाई दिए हैं।

इस दौरान कॉर्बेट फाउंडेशन, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, डब्ल्यूआईआई, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन के सहयोगी रहे। समापन समारोह में पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी, शोध रेंजर ललित मोहन आर्या, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से मेराज अनवर, प्रेमा तिवारी आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें