फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: हल्द्वानी स्टेडियम के तीन खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कालेज में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। स्थानीय स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन खिलाड़ियों का स्पोर्ट्स कालेज के लिए चयन हुआ है। खेल विभाग के अनुसार तिकोनिया निवासी हॉकी खिलाड़ी नक्श मेहता हॉकी का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए हुआ है। नक्श ने अपनी सफलता का श्रेय हॉकी कोच गोविंद लटवाल व माता-पिता को दिया है। हल्द्वानी स्टेडियम में बाॅक्सिंग का प्रशिक्षण ले रहे बिठौरिया निवासी मृत्युंजय व बमौरी निवासी हिमांशु बगड्वाल का चयन हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के लिए हुआ है। सभी खिलाड़ियों को चार जुलाई तक काॅलेज में उपस्थित होना है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपनिदेशक खेल राशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, उप जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल, सुरेश चंद्र पांडे, त्रिलोक जीना, बॉक्सिंग कोच विमला रावत, ताइक्वांडो कोच शुभांगिनी साह, श्याम भट्ट आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें