फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गोशाला में अज्ञात कारणों से तीन दुधारू पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में छोटी दीपावली की रात पशुपालक संजय नगर द्वितीय निवासी खुशाल राम की गौशाला में चार दुधारू पशुओं की अज्ञात कारणों से मौत हो गई। पशुपालक खुशाल राम ने बताया कि उसकी दो भैंसें और एक पड़िया को कुट्टी खिलाई गई। देर बाद रात चारों जानवर मर गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि उनकी टीम ने मौके पर जांच कर चारे के सैंपल लिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि सभी पशुओं के पेट फूले हुए थे जिससे उनकी मौत संभवतः अपारे गैस की वजह से हुई है। नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें