फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में आंधी का कहर: शहर में 36 घंटे बाद आई बिजली, तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित रहे

Wed, 18 Mar 2026 10:20 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल में तेज आंधी के बाद 36 घंटे तक बिजली ठप रहने से आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बिजली संकट। - फोटो : freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात चली तेज आंधी ने नैनीताल शहर और आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर में मंगलवार दोपहर करीब 36 घंटे बाद बिजली बहाल हुई जबकि ग्रामीण और दूरस्थ इलाके मंगलवार रात भी अंधेरे में रहे। बिजली ठप होने से पानी की आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार रात आई आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं जिससे शहर में मंगलवार दोपहर तक सप्लाई ठप रही। बिजली संकट के कारण पानी नहीं आने से रोजमर्रा की जरूरतें प्रभावित हुई हैं। मोबाइल नेटवर्क भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सोमवार रात बिजली न होने से शहर के बाजार और रेस्टोरेंट भी इस संकट से अछूते नहीं रहे। देर रात कई रेस्टोरेंट बाइक की लाइट और वैकल्पिक साधनों के सहारे चलते नजर आए। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खाने-पीने तक के लिए मशक्कत करनी पड़ी। नैनीताल के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार देर रात तक बिजली नहीं आई थी। प्रशासन और विभागीय टीमें व्यवस्था बहाल करने में जुटी हैं लेकिन क्षति अधिक होने के कारण काम में समय लग रहा है। स्थानीय लोग जल्द से जल्द बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग कर रहे हैं।

नैनीताल शहर में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। बल्दियाखान, देवीधूरा, सौड़ क्षेत्र में बिजली की लाइनें ज्यादा ध्वस्त हैं। जल्द ही लाइनों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -प्रयंक पांडे, एसडीओ, उर्जा निगम नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें