फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन वन कर्मियों को मधुमक्खियों ने किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में गश्त कर रहे तीन वन कर्मियों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। तीनों वन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ढेला रेंजर नवीन पांडे ने बताया कि रविवार को वन बीट अधिकारी राकेश कुमार दिवाकर, वन रक्षक महिपाल सिंह और दीपक कुमार के ऊपर पथरूवा बीट के पास मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। तीनों की चीख-पुकार सुनकर पास मौजूद वन चौकी से अन्य कर्मियों ने धुआं कर तीनों को बमुश्किल बचाया। रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के बाद तीनों को घर भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें