फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फड़ों में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
भवाली के रामगढ़ तिराहे में आग लगने से तीन फड़ जलकर खाक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। क्षेत्र के रामगढ़ मार्ग तिराहे पर बुधवार सुबह करीब चार बजे तीन फड़ों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फड़ पूरी तरह जल गए थे। क्षेत्र के मनोज गौतम, आदिल और चंदू फड़ों का संचालन करते थे। उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ। दो फड़ मीट और एक फड़ जूते-चप्पलों का था। एसआई विमल मिश्रा ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है हालांकि मामले में अब तक तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें