फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन निगम लकड़ी नीलामी घोटाला में तीन कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। वन विकास निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी नीलामी घोटाले में तीन कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के बाद निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने घोटाले में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर खनन कार्यालय हल्द्वानी से संबद्ध कर दिया है। मुख्यालय की ओर से मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम महेश चंद्र आर्य ने बताया कि डिपो संख्या पांच में प्रकाष्ठ नीलामी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब नौ लाख रुपये का घोटाला प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है। डिपो अधिकारी चंदन सिंह राणा के अलावा स्केलर गिरीश जोशी, स्केलर प्रताप बिष्ट को निलंबित करते हुए खनन कार्यालय हल्द्वानी से संबद्ध कर संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत को निगम से बर्खास्त करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि लकड़ी बिक्री के मामले में गड़बड़ी बड़े स्तर पर हो सकती है। अब डिपो के ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। वन निगम मुख्यालय देहरादून से एक उच्च स्तरीय जांच टीम डिपो संख्या पांच में घोटाले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें