किच्छा। देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से भारतीय इंटरनेशनल स्कूल में 12 नवंबर से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के फाइनल मैच 14 नवंबर को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले प्रथम चार महिला वर्ग और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद