फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तीन अपराधियों को किया जिला बदर

Fri, 08 May 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसते हुए जिला प्रशासन ने तीन अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन




इमरान पुत्र वकील के विरुद्ध वर्ष 2021 से 2024 के बीच विभिन्न धाराओं में पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। नवीन सिंह पुत्र चंदन सिंह पर वर्ष 2016 से 2021 के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्राथमिकी दर्ज पाए गए हैं। वहीं, केवल सिंह पुत्र मक्खन सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के अंतर्गत चार प्राथमिकी दर्ज हैं। अभियोजन पक्ष ने बताया कि ये तीनों लगातार आपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहे हैं जिससे शांति भंग होने की आशंका बनी रहती है। इन तथ्यों पर विचार करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें