फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन निगम डिपो में आग से हजारों की लकड़ी राख

Sun, 25 Feb 2024 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो - वन निगम में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड व निगम कर्मी।
विज्ञापन
लालकुआं। वन विकास निगम के डिपो संख्या दो में आग से लकड़ी जलकर राख हो गई। क्षेत्र से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कोमल काष्ठ की लकड़ी जलने से लगभग 25 हजार रुपये के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन


शनिवार शाम डिपो संख्या दो में लकड़ी के ढेर में तेज आज भड़कने लगी। आग की लपटे देख निगम के चौकीदार ने आनन-फानन डिपो अधिकारी ओमप्रकाश कुंवर और लालकुआं कोतवाली को सूचना दी। सेंचुरी पेपर मिल और अग्निशमन विभाग हल्द्वानी से पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। राजस्व विभाग के उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव और कोतवाली पुलिस ने निगमकर्मियों के साथ मिलकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वन विकास निगम के महाप्रबंधक महेश आर्य के अनुसार शनिवार शाम बस्ती से सटे वन विकास निगम डिपो संख्या दो में लकड़ी में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में लगभग 65 फीसदी लकड़ी जल गई। राहगीर के जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग लगने की आशंका है। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें