फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में इस बार आठ वर्षों में सबसे अधिक बारिश

Sun, 07 May 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में इस बार बारिश और बर्फबारी नहीं होने से नैनीझील का जल स्तर लगातार घट रहा था। बीते अप्रैल माह और मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने रिकार्ड बना दिया है। इस वर्ष अब तक हुई बारिश बीते आठ वर्षों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन

बीते वर्ष बरसात के दौरान कम वर्षा और इसके बाद सर्द मौसम में बर्फबारी न होने से नैनीझील के जल स्तर का जिला प्रशासन और सिचाई विभाग के लिए चुनौती बना हुआ था। फरवरी में झील का जल स्तर भी नीचे आ गया था। जिससे पीक सीजन में इसके शून्य पर पहुंचने की संभावनाएं बलवती हो गईं। अप्रैल और मई पहले सप्ताह की बारिश ने प्रशासन और सिचाई विभाग को राहत दी है।
विज्ञापन

...................
इनसेट
छह मई को जल स्तर और जनवरी से छह मई तक की बारिश
वर्ष नैनीझील का जल स्तर बारिश
2023 पांच फीट एक इंच 458 मिमी
2022 चार फीट नौ इंच 112 मिमी
2021 आधा इंच 105 मिमी
2020 सात फीट 415 मिमी
2019 दो फीट नौ इंच 217 मिमी
2018 आधा इंच 166 मिमी
2017 माइनस छह फीट एक इंच 223 मिमी
2016 माइनस पांच फीट तीन इंच 178 मिमी
2015 चार फीट छह इंच 1313 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें