हल्द्वानी। चोरों ने बरेली रोड तीनपानी स्थित कमला पेट्रोल पंप को निशाना बना बैटरी, वाहनों के टायर, वायरिंग आदि चोरी कर लिए। मामले में हल्द्वानी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पेट्रोल पंप के मैनेजर और आंबेडकर नगर वार्ड नंबर-एक लालकुआं निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 23 अक्तूबर की रात चोर पंप परिसर में घुसे और जनरेट का सेल्फ, बैटरी, वायरिंग, रॉड और दो वाहनों की स्टेपनी से टायर चोरी कर लिए। इससे पहले 12 अगस्त को भी चोरों ने पेट्रोप पंप परिसर से ट्रकों से वायरिंग काट कर पार कर ली थी। इस मामले का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को चोरों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।