फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भूमिया मंदिर में चोरों की सेंध, कईं घंटियां चोरी

Tue, 13 Oct 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट/नैनीताल। वीरभट्टी क्षेत्र के तोक तल्ला चर्ता गांव में आबादी से दूर स्थित भूमिया मंदिर से चोर करीब 30 किलोग्राम का घंटा और कई छोटी घंटियां चोरी कर ले गए। नवरात्र के पहले दिन पूजा-अर्चना करने पहुंचे ग्रामीणों को मंदिर से घंटियां गायब होने का पता चला। घटना के बाद ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में रोष है। जानकारी के अनुसार, पितृपक्ष के बाद शारदीय नवरात्र के पहले दिन ग्रामीण प्राचीन भूमिया मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर से एक बड़ा घंटा और कई छोटी घंटियां गायब मिलीं। मंदिर में चोरी की सूचना फैलते ही क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। सूचना पर ज्योलीकोट पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान डॉ. बबीता मनराल ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर चोरी हुई घंटियों को बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज राकेश बोरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें