फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कालाढूंगी में चोरों ने फिर तोड़ डाले ताले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कालाढूंगी। रविवार की रात चोरों ने वन निगम डिपो से कुछ ही दूरी पर मुख्य हाईवे के निकट फिर से सेलर और एक दुकान के ताले तोड़ डाले। वहां से नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिए। एक सप्ताह पहले भी चोरों ने चोरी की थी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही उक्त सेलर की जाली काटकर चोर कुछ नकदी और कैमरे व डीएबआर ले गए थे। इसके अलावा मंडी समिति कार्यालय के शटर के ताले तोड़कर कंप्यूटर आदि समान भी चोरी कर लिया गया था। सप्ताहभर के अंदर ही मुख्य हाईवे किनारे चोरी की दूसरी घटना है। वहीं 29 मार्च की रात्रि चोरों ने गुलजारपुर बंकी में स्थित नवीन प्रगतिशील जूनियर हाईस्कूल को अपना निशाना बनाते हुए कार्यालय से कंप्यूटर सिस्टम, डीबीआर, प्रिंटर चुरा ले गए थे। सप्ताहभर पहले हुई चोरी का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि नूर अहमद के सेलर के फिर से ताले तोड़ दिए गए। अब निगम पर स्थित गोपाल सिंह मेहरा की दुकान के ताले को तोड़कर कुछ नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। फिलहाल चोरी की तहरीर थाना कालाढूंगी में दे दी गई है। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें