फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फाटो जोन में भ्रमण के लिए होगी ऑनलाइन बुकिंग

Tue, 24 Sep 2024 06:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कॉर्बेट पार्क से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो जोन को एक अक्तूबर से खोला जा रहा है। वन विभाग ने उसी दिन से ऑनलाइन बुकिंग करने का निर्णय लिया है। इससे पर्यटकों को बुकिंग कराने में होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी। डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि ऑनलाइन वेबसाइट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि एक अक्तूबर से ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि फाटो और हाथीडगर जोन में परमिट नहीं मिलने से पर्यटकों को निराश लौटना पड़ता था। अब वेबसाइट तैयार की जा रही है। पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है और वेबसाइट पर उपलब्धता के आधार पर उन्हें परमिट मिल जाएगा। डीएफओ ने बताया कि फाटो जोन में सुबह 50 और शाम को 50 जिप्सियां और हाथीडगर जोन में सुबह 30 और शाम को 30 जिप्सियां जंगल सफारी कराती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें