फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राखी से जन्माष्टमी तक रहेगी नैनीताल में सैलानियों की भीड़

Thu, 31 Jul 2025 02:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अगस्त माह में राखी पर्व, उसके बाद स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के चलते होने वाली छुट्टियों में नैनीताल की ओर सैलानियों ने रूख करने का मन बनाया है। विभिन्न प्रांतों से शहर के होटल कारोबारियों के पास फोन आने शुरू हो गए हैं और होटल के लिए कमरों की पूछताछ की जा रही है। बता दें इन दिनों ऑफ सीजन के चलते नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में काफी कम पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन आगामी त्योहारों में होने वाली छुट्टियों ने पर्यटन कारोबारियों की आस जगाई है। कारोबारियों का कहना है कि इन दिनों पर्यटकों को होटलों के कमरे के किराये में 40 से 50 फीसदी तक छूट दी जा रही है। वहीं साइट सीन व अन्य का शुल्क भी कम हो गया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि आगामी त्योहारों में सैलानियों की आमद बढ़ेगी। साथ ही सैलानियों को आकर्षक छूट दी जाएगी। उम्मीद है कि जन्माष्टमी तक बेहतर कारोबार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें