फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गांव में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी पाबंदी

Sun, 23 Jun 2024 04:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। चोरपानी में दो दिन से चल रहा धरना ग्रामीणों ने एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर 14 दिन के लिए स्थगित कर दिया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया जब तक कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक गांव में बड़े वाहन नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

ग्राम चोरपानी स्थित रावत कॉलोनी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव की सड़क को तीन तरफ से बंद कर धरना दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि उनके गांव में ईंट स्टॉक की हैं। गांव में एक व्यापारी के गोदाम में भारी वाहनों के आने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। मामले में शनिवार को एसडीएम राहुल शाह ने अपने कार्यालय में ग्रामीणों को बैठक लिए बुलाया। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया इस मामले में तहसीलदार की ओर से जांच की गई। जांच के बाद दूसरे पक्ष को नोटिस दिया है। बैठक में एआरटीओ संदीप वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख संजय नेगी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई द्वितीय मनोज नयाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें