फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उस रोज हर तरफ था जश्न का माहौल

Sun, 13 Aug 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी।  संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। 77वें स्वतंत्रता दिवस आयोजन के गवाह बनने जा रहे 101 वर्षीय पूर्व विधायक किशन सिंह तड़ागी आजादी की पहली सुबह को याद कर प्रफुल्लित और भावुक हो जाते हैं। 76 वर्षों के विकास से संतुष्ट तड़ागी का कहना है कि आजादी के बाद देश ने काफी तरक्की की है।
विज्ञापन

पेेशे से अधिवक्ता तड़ागी 1971 में नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष भी रहे। इसी साल मई में अपना 100वां जन्मदिवस मना चुके तड़ागी ने अमर उजाला से हुई बातचीत में कहा कि आजादी से पूर्व ही युवा एकत्र होकर अंग्रेजों के खिलाफ नारेबाजी करते थे। अंग्रेजों भारत छोड़ो, भारत देश हमारा है हमारा मुख्य नारा हुआ करता था। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस वाले दिन लोगों में गजब का उत्साह था। नगर की ऊंची पहाड़ियों से लोग तिरंगों के साथ नगर में पहुंचे। यहां तल्लीताल डांठ से स्वतंत्रता दिवस परेड निकली उसमें भाग लेने वाला हर कोई गौरव से शामिल हुआ था। परेड में बच्चों से लेकर महिलाएं-बुजुर्ग भी शामिल थे। तब लोग आपस में बातचीत कर रह रहे थे कि अब वह अंग्रेजों की ओर से भारतीयों के लिए प्रतिबंधित किए स्थानों पर भी जा सकेंगे। अब स्वतंत्र देश में उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने तब से लेकर अब तक के विकास पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें