रामनगर। रामनगर के चोरपानी क्षेत्र में देर रात लोगों के घरों के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना से स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। इसके बाद लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर ड्रोन को देखने लगे। हालांकि कहीं ड्रोन नजर नहीं आया। सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात क्षेत्र में पहुंची। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि घरों के ऊपर ड्रोन की मदद से चोरी करने की अफवाह चल रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। संवाद