फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कैंची धाम में श्रद्धालुओं की रही भीड़

Mon, 02 Nov 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भवाली और भीमताल से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा गया। इसके चलते जाम की समस्या कम रही। वहीं पहाड़ से आने वाले यात्रियों के लिए पुलिस की ओर से रूट डायवर्ट किया गया था। हालांकि छोटे वाहन चालक कच्चे सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास से भी आवाजाही करते रहे। इधर खैरना पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को देर शाम तक रोके रखा। सड़क पर यातायात कम होते ही भारी वाहनों को छोड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें