हल्द्वानी। काठगोदाम के रानीबाग से भीमताल मोड़ के बीच रविवार दोपहर से शाम तक जाम लगने का सिलसिला जारी रहा। हाल यह था कि भीमताल मोड से काठगोदाम पहुंचने में वाहनों को डेढ़ से दो घंटे लग गए।वीकेंड को लेकर पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया था। रविवार को अधिकतर लोग छुट्टियां मनाकर पहाड़ से लौट रहे थे। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ गया। नैनीताल और भीमताल से आने वाले वाहन भीमताल मोड़ पर मिलते हैं। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने पर वहां से काठगोदाम तक वाहनों की कतार लग गई। दोपहर में जाम हल्का था लेकिन शाम तक यह बढ़कर रानीबाग के पास तक पहुंच गया। काठगोदाम थाना पुलिस को यातायात व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।