नैनीताल। पालिका सभासद जितेंद्र पांडे ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश सिंह गर्ब्याल को ज्ञापन देकर स्नोव्यू वार्ड की पेयजल समस्या का निस्तारण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ब्रेसाइड स्कूल के पीछे तारा हाल कंपाउंड समेत कंचन साह, उमेश तिवारी समेत छह से अधिक लोगों के घरों में बीते पांच वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी हल नहीं हो पाया है। उन्होंने विद्यार्थियों के हित में पानी वितरण की समयावधि में संसोधन की मांग की है।