फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी कोई पार्टी नहीं जो भाजपा की बराबरी कर सके : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने कहा समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। कहा देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो भाजपा की बराबरी कर सके। कार्यक्रम के दौरान ढाई सौ लोगों को सदस्यता कार्ड वितरित किए गए।
बुधवार को नवाबी रोड स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने विधायक बंशीधर भगत, डाॅ. मोहन सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला रौतेला समेत कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान के तहत राज्य के हर वर्ग और व्यक्ति से जुड़ने का प्रयास करेगी। कहा कि राज्य में सदस्यता अभियान पिछले सभी रिकार्ड तोड़ेगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, दायित्वधारी सुरेश भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, दायित्वधारी दिनेश आर्या, जिले के सदस्यता अभियान प्रमुख खीमानंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें