नैनीताल। ओखलकांडा ब्लाक की ग्राम पंचायत गलनी से जामनी तक काटे गए एक किलोमीटर लंबे मार्ग के बनने की उम्मीद जग गई है। पहले चरण में स्वीकृति 20 लाख रुपये से 500 मीटर मार्ग का निर्माण होना है। दूसरे चरण में शेष निर्माण भी कर लिया जाएगा। डीएम वंदना सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं।भूपाल सिंह बर्गली ने बताया कि बीते दिनों डीएम ने जिला स्तरीय बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग को इस मार्ग के सीसी निर्माण के लिए स्टीमेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। 62,59 लाख रुपये के स्टीमेट के सापेक्ष 500 मीटर निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति दी जा चुकी है। डीएम ने दूसरे चरण में शेष बचे 500 मीटर के मार्ग निर्माण का आश्वासन दिया है। जिला विकास अधिकारी इसके नोडल अधिकारी बनाए गए है। गलनी के पूर्व प्रधान दयाल सिंह कहा कि सड़क बनने के बाद किसानों को फसल बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी। अब तक मंडी से मिलने वाले भाव घोड़े और खच्चर के किराये में चला जाता है।