फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शहर में बड़े मॉल, रेस्टोरेंट ,मिठाई की दुकानों के आगे खड़े वाहनों से लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में कुछ बड़े मॉल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों के सामने सड़क किनारे और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन यातायात व्यवस्था में बाधक बन रहे हैं। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण रविवार को नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड पर जाम लगता रहा। मामले में पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन





प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी में 39 नो पार्किंग जोन चिह्नित किए हैं। इसमें मुख्य रूप से सुशीला तिवारी, कोतवाली, तहसील के पास, नगर निगम, सिंधी चौराहे, एसडीएम कार्यालय के पास आदि जगह हैं। इन जगहों पर धड़ल्ले से वाहन खड़े हो रहे हैं। रामपुर रोड पर सिंधी चौराहे के पास मिठाई की दुकान के सामने सड़क किनारे रोजाना कारें खड़ी रहती हैं। इनसे अक्सर जाम लगता है। वहीं कोतवाली के सामने वाहन खड़े किए जा रहे हैं और पुलिस लापरवाह बनी हुई है। यही हाल शहर के कुछ बड़े मॉल के बाहर का है। इन मॉल के पास पॉर्किंग नहीं है। यहां आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। रविवार को इस कारण शहर में जाम लगता रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरटीओ प्रर्वतन नंदकिशोर का कहना है कि सड़क किनारे गाड़ी खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें