फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरी, मंदिर की तिजोरी और दो अलमारियां तोड़ीं; नकदी चोरी

Sun, 06 Sep 2026 05:29 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र में पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित मंदिर में चोरों ने तिजोरी और अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी कोतवाली के मंगल पड़ाव क्षेत्र में चौकी से चंद कदमों की दूरी पर ही चोरों ने मंदिर की तिजोरी और अलमारियां तोड़ डालीं। करीब पांच हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान लेकर भाग निकले। वारदात शनिवार देर रात की है और रविवार तड़के मंदिर समिति को चोरी का पता चला। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मंदिर प्रबंधन के हेमचंद्र उप्रेती ने बताया कि चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब तीन हजार रुपये चुराए। इसके बाद दो अलमारियों के ताले तोड़े और उमें से करीब डेढ़ हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया। रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तब चोरी का पता चला। वहीं दूसरी तरफ चौकी के इतने पास चोरी होने से पुलिस की रात्रि गश्त और मुस्तैदी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है। सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। सभी चौकी प्रभारियों और कर्मियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें