खटीमा में टनकपुर रोड में किराने की दुकान में हुई चोरी पर दुकान का निरीक्षण करते एसएसआई लक्ष्मण सि
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। नगर में टनकपुर रोड स्थित कंछल किराना स्टोर का ताला तोड़कर बदमाश नकदी एवं सामान चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह व्यापारियों ने देखा कि दुकान का ताला टूटा है और दुकान आधी खुली है। उन्होंने स्टोर के स्वामी ईश्वर चंद्र अग्रवाल को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने तुरंत पुलिस को खबर दी। इससे बाद एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने मौका मुआयना किया। दुकान स्वामी अग्रवाल ने बताया कि गल्ले में रखी दस हजार रुपये की नकदी तथा लगभग 15 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने पुलिस से घटना के खुलासे की मांग की है।