हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक अपनी स्कूटी पार्क कर भूल गया और पुलिस को स्कूटी चोरी होने की सूचना दे दी। बनभूलपुरा थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि लाइन नंबर 16 निवासी हैप्पी सागर ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर गौला क्षेत्र से उसकी स्कूटी चोरी होने की सूचना दी। आसपास के क्षेत्रों में छानबीन के बाद पता चला कि वह अपनी स्कूटी पार्क कर भूल गया है। गलत सूचना देने पर हैप्पी का पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया है।