कठघरिया में आग लगने के बाद जला गरीब की झोपड़ी का सामान। फोटो पुलिस विभाग
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कठघरिया में बृहस्पतिवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से लगी आग की वजह से मजदूर होरीलाल का सामान जलकर नष्ट हो गया। नकदी के साथ ही बक्से में रखे कपड़े भी जल गए।होरीलाल का परिवार झोपड़ी नुमा घर में रहता है। बृहस्पतिवार को होरीलाल काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से शाॅर्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई। इस पर सभी लोग बाहर भागे। कुछ ही देर में आग की लपटें निकलने लगीं। सूचना पर लामाचौड़ पुलिस चौकी की टीम पहुंची। जब तक लोग आग पर काबू पाते घर में रखे बर्तन, बिस्तर, कपड़े जल गए। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि फायर स्टेशन को भी सूचना दी गई थी लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया गया था।