फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पिट लाइन शिफ्ट होने के बाद शुरू होगा फुटओवर ब्रिज का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर रेलवे स्टेशन में पिट लाइन का कार्य समाप्त होते ही फुटओवरब्रिज बनाया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के पीआरओ धर्मेंद्र ने बताया कि रामनगर रेलवे स्टेशन में प्लेटफ़ार्म बदलने के लिए लोगों की पटरियां पार करके जाना पड़ता था। ऐसे में लोगों के चोटिल होने की आशंका बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि लोगों की जरूरत को देखते हुए यहां फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से कार्य स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में नई पिट लाइन का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पिट लाइन शिफ्ट होने के बाद फुटओवर ब्रिज बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें