गौलापार (नैनीताल)। दौलतपुर स्थित इंपीरियम स्कूल में दो दिवसीय विंटर कार्निवल एवं वार्षिक खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। सीनियर वर्ग में परम चंद्रावती, प्राची बिष्ट, जूनियर वर्ग में काजल आर्य, और रोशन चंद्रावती को पुरस्कृत किया गया। मार्चपास्ट में भगत हाउस प्रथम, समग्र प्रतियोगिता में टैगोर हाउस अव्वल रहा। कक्षा 12 की सृष्टि बिष्ट, कक्षा 8 के आदित्य चंद्र, कक्षा 5 की माही कुमकुमिका को ऑल राउंडर सम्मान दिया गया। मान्या कांडपाल को बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर काठगोदाम के कमांडेंट लीलाधर महारानिया, असिस्टेंट कमांडेंट योगेश कुमार थे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, प्रधानाचार्या राधा ऐज्यूनी, आनंद दरमवाल, लीला बिष्ट, नीरज रैकवाल, निर्मला बिष्ट, रविंद्र रैकुनी, करणवीर गंगोला, गोपाल गंगोला, देवेंद्र मेहरा, अर्जुन बिष्ट, प्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।