नैनीताल। रविवार को सप्ताहांत का आनंद उठाने के लिए पर्यटक नैनीताल पहुंचे, जिससे नगर में दिनभर रौनक बनी रही। देश के विभिन्न शहरों से आए पर्यटकों ने नौकायन का आनंद लिया और बारापत्थर, लैंड्सएंड, राजभवन, किलबरी रोड, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू और जीबी पंत प्राणी उद्यान आदि पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। इधर पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से नगर में दिनभर में कई बार जाम के हालात बने और वाहन रेंगते हुए चले। यातायात पुलिस यातायात को सुचारू करने में जुटी रही। संवाद