फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शादी के सीजन से होटल कारोबार को मिलेगी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। यहां होटल और रिजॉर्ट में 100 शादियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इससे कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है। रामनगर में 250 से अधिक होटल और रिजॉर्ट हैं। शादी सीजन ने पर्यटन सीजन को गति देने का कार्य किया है। इसके चलते रिजॉर्ट से जुड़े कारोबारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में अब तक रामनगर के रिजॉर्ट में 100 शादियों की बुकिंग हो चुकी हैं। पूरे माह लगभग 150 शादियां होने का अनुमान है। इससे लगभग 50 करोड़ रुपए का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें