रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की वन सुरक्षा बल ने रवन्ने से ज्यादा ट्रक में लदी लकड़ियां बरामद की हैं। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन सुरक्षा बल की एसडीओ किरन शाह ने बताया कि वन निगम के चांदनी डिपो से ट्रक संख्या यूपी-25बीटी-6927 में साल की ज्यादा लकड़ियां काशीपुर लाने की सूचना मिली थी। टीम ने बैलपड़ाव बैरियर पर चेकिंग की। बैरियर के रजिस्टर में सोमवार रात आठ बजे वाहन रवाना हो चुका था। टीम को बैलपड़ाव पेट्रोल पंप के पास कुछ लकड़ी लदे वाहन खड़े मिले। चेकिंग के दौरान चिह्नित ट्रक की जांच की गई। मंगलवार सुबह वाहन में लदी लकड़ियाें की गिनती में रवन्ने में दर्ज 180 नगों के सापेक्ष में 44 नग अतिरिक्त मिले। साल प्रकाष्ठ के 7 नग ओवरसाइज मिले। लकड़ी जब्त कर ली गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में वन आरक्षी अजय कुमार, मनमोहन सिंह, मुराद अली, सुंदर बिष्ट, नबी हसन आदि रहे।