फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भूखे-प्यासे रहकर टाइगर हिल पर लहराया था तिरंगा

Mon, 27 Jul 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हरीश कुमार कनौजिया ने भी कारगिल युद्ध लड़ा था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही भूखे-प्यासे रहकर कारगिल की सबसे ऊंची चोटी टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर दुश्मन को खदेड़ दिया था। कनौजिया ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने ऊंचाई पर बनाए गए बंकरों से लगातार हमला किए लेकिन भारतीय सेना ने साहस का परिचय देते हुए 26 जुलाई 1999 को टाइगर हिल पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि आज भी कारगिल युद्ध की याद में उनके अंदर देशभक्ति का जोश भर जाता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें