फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: व्यापार मंडल की कार्यकारिणी भंग, चुनाव सरगर्मियां तेज

Sat, 13 Dec 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह ने कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी जिला व प्रदेश पदाधिकारियों को भी दे दी है। उनसे शीघ्र चुनाव अधिकारी नियुक्त कर नई कार्यकारिणी के चुनाव कराने का अनुरोध किया है। बता दें कि तीन वर्ष के लिए गठित तल्लीताल व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कार्यकाल वर्ष 2024 में खत्म हो गया था। कभी ग्रीष्म सीजन तो कभी अन्य कारणों के चलते चुनाव नहीं हो पाए। ऐसे में पूर्व में चुने पदाधिकारी ही संगठन चला रहे थे। महासचिव अमनदीप ने पूर्व में ही अपने को पदमुक्त कर लिया था। अब कार्यकारिणी भंग होने के साथ ही संगठन के चुनाव का बिगुल भी बज चुका है। विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने दावेदारी के साथ ही प्रचार भी शुरू कर दिया है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से इसी माह चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें