रामनगर टेड़ा तिलमठ मंदिर के पास बाघिन को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने कैमरे में कैद किया।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। टेड़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर बाघिन दिखाई दी। बाघिन दिखने से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। बाघिन अपने शावकोें के साथ क्षेत्र में घूम रही है। बाघिन की मूवमेंट को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रामनगर वन प्रभाग के वनकर्मियों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई। कोसी रेंज के कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि बाघिन ने दो गायों को मारा है। इसलिए स्थानीय लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। बता दें कि बाघिन की तस्वीरों को वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने अपने कैमरे में कैद किया है।