फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू सेंटर ले जाते समय बाघिन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में आपसी संघर्ष के दौरान एक बाघिन घायल हो गई। रेस्क्यू सेंटर लाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को वन विभाग की टीम पीपलपड़ाव रेंज में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को एक घायल बाघिन दिखाई दी। टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। अधिकारियों ने बाघिन पर नजर रखने को कहा। घायल होने के कारण रात में बाघिन कुछ ही दूर चल पाई थी। वह बार-बार गिर रही थी। बुधवार की सुबह बाघिन को खोजने के लिए अभियान चलाया गया। बाघिन के मिलने पर उसे ट्रेंकुलाइज किया गया। बाघिन को शाम को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग लाया जा रहा था। रेस्क्यू सेंटर लाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बाघिन की उम्र लगभग पांच वर्ष होगी। बृहस्पतिवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आपसी संघर्ष में बाघिन के घायल होने की आशंका है। बाघिन के सिर और गले पर चोट के निशान थे। सिर पर गहरा घाव भी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें