फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आज से फिर शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच

Fri, 10 Apr 2026 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बारिश का दौर थमने के बाद अब खेलप्रेमियों के लिए राहत भरी खबर है। मल्लीताल मैदान में चल रही विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता बारिश के कारण प्रभावित हुई थी। बृहस्पतिवार को मौसम साफ होने से पिच पूरी तरह सूख चुकी है। मैदान सही होने के साथ ही आयोजकों ने टूर्नामेंट को दोबारा सुचारु रूप से शुरू करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का पहला मुकाबला सुबह नौ बजे से कृष्णपुर इलेवन और स्पार्टन के बीच होगा। क्रिकेट सचिव रवि जोशी ने कहा कि आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें