फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गोशाला की जमीन नापने पहुंची टीम का विरोध, बैरंग लौटाया

विज्ञापन
हिम्मतपुर कबड्डवाल में गौ शाला के लिए भूमि का चयन करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का विरोध करते
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर संवाद
विज्ञापन

हल्द्वानी/हल्दूचौड़। नगर निगम को गोशाला की जमीन मिलने से पहले ही इसमें संकट के बादल मंडराते दिख रहे हैं। जमीन की नापजोख करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। एक ग्रामीण ने आत्मदाह की धमकी दे डाली। जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते राजस्व विभाग की टीम बिना जमीन की नापजोख कर बैंरग वापस लौट गई।
गोशाला की जमीन की नपाई करने के लिए राजस्व विभाग की टीम कानूनगो महेंद्र सिंह अधिकारी के नेतृत्व में मंगलवार सुबह सात बजे गंगापुर कबडवाल पहुंची। टीम ने जैसे ही नपाई शुरू की इसकी सूचना ग्रामीणों को लग गई। ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूर्व विधायक नवीन दुम्का, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्रामीण संजय कबडाल ने इसे ग्रामीणों की जमीन बताई। साथ ही धमकी दी कि नपाई शुरू की तो वह आत्मदाह कर लेंगे। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने कहा कि ये जमीन 1903 में अंग्रेजों ने गंगा दत्त कबडवाल के नाम पर आवंटित की थी। भारी विरोध के देखते हुए राजस्व विभाग की टीम मौके से लौट गई। इस दौरान पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव, मनोज रावत, सुनीता जोशी सहित कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें