फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलजुरी शिखर के आरोहण को रवाना हुआ दल

विज्ञापन
नैनीताल से बलजुरी चोटी पर आरोहण के लिए रवाना होते पर्वतारोहियों का दल - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल पर्वतारोहण क्लब की ओर से हिमालय की दुर्लभ चोटी नंदाखाट के सफल आरोहण के 50 साल पूरे हो गए। इस मौके पर मंगलवार को क्लब और केएमवीएन का एक दल नैनीताल से बलजुरी अभियान को रवाना हुआ। बलजुरी शिखर की ऊंचाई 5299 मीटर है। मंगलवार तड़के नैनीताल पर्वतारोहण क्लब के अध्यक्ष पद्मश्री अनूप साह ने दल के सदस्यों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही अनित साह कर रहे हैं। दल के सदस्यों में कुमाऊं मंडल विकास निगम के मनमोहन मेहरा, गंगोत्री बिष्ट, दीपक जोशी, संजय मेहरा व नैनीताल रैमजे अस्पताल के डॉक्टर मोहित शामिल हैं। यहां क्लब के सचिव राजेश साह, शैलेंद्र साह, उमेश जोशी सहित अन्य पर्वतारोही व क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे। एक दल पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग के लिए भी रवाना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें