फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सर्वे बताएगा निकायों में सुविधाओं की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले में नैनीताल, रामनगर नगर पालिका और लालकुआं नगर पंचायत की 42 वार्डों की सुविधाओं स्थिति का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू होने जा रहा है। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग यह सर्वे करने जा रहा है। सर्वे में 40 बिंदुओं से निकायों में सुविधाओं की कमी का पता लगेगा। इसके लिए विभाग वार्डों में पानी, बिजली, सामुदायिक शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं, एलपीजी होम डिलीवरी सेवा, निजी हेल्थ क्लीनिक, पुलिस स्टेशन, एटीएम, पार्क, नशा मुक्ति केंद्र, बाल सुधार, होटल और होम-स्टे को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगा। वार्डों में जिन मूलभूत सुविधाओं की कमी होगी शासन उनको पूरा करेगा। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए नैनीताल, रामनगर और लालकुआं नगर निकाय के 42 वार्डों का सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें