हल्द्वानी। चार दिन बाद बृहस्पतिवार को धूप निकली और उमस ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है। देहरादून मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पौड़ी समेत कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी के अधिकतम तापमान में एक डिग्री उछाल के साथ 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद